Unlock 4: दिल्ली में अब बार खोलने की मिली मंजूरी, SOP जारी

Unlock 4: दिल्ली में अब बार खोलने की मिली मंजूरी, SOP जारी
X
Unlock 4: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में बार खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एसओपी भी जारी कर दिया है।

Unlock 4: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में बार खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एसओपी भी जारी कर दिया है। बता दें कि दिल्ली के राज्यपाल ने दिल्ली में बार खोलने की सलाह भेजी थी।

नौ सितंबर से खुलेंगे बार

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 9 सितंबर से बार खोलने की मंजूरी दी है। इसे लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में बार बंद ही रखे जाएंगे। इसके अलावा बार में केवल बिना लक्षण वाले ग्राहकों को ही एंट्री दी जाएगी। साथ ही 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को बार में बैठने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो के लिए भी एसओपी जारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली में सबसे पहले येलो लाइन शुरू की जाएगी। इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे से 11 बजे तक जारी रहेंगी। इसके बाद शाम में 4 से 6 बजे तक मेट्रो चलाई जाएगी।

इसके अलावा मेट्रो स्टेशन पर एंट्री के लिए केवल एक दरवाजा होगा और एग्जिट के लिए अलग दरवाजा होगा। टिकट खरीदने के लिए लोगों को ऑनलाइन मोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने पर जोर दिया गया है।


Tags

Next Story