UP Assembly Elections: 'AAP' ने अयोध्या से शुरू की तिरंगा यात्रा, मनीष सिसोदिया ने योगी सरकार के लिए कही ये बात

UP Assembly Elections: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियां अयोध्या में रामलला (Ayodhya Ramlala) के दर्शन के बाद ही चुनाव प्रचार करने पर लगी हुई हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) पिछले कहां रहने वाली थी। बीते दिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish sisodia) ने यूपी के प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) के साथ अयोध्या के दौरे पर हैं। यहां रामलला के दर्शन कर कई साधु संतों से मिले। आज आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) की शुरुआत अयोध्या से कर दी है। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार यूपी में बनती है तो भगवान राम के आदर्शों से चलेगी। भगवान राम की कृपा से ही हमें दिल्ली में सरकार चलाने का मौका मिल रहा है।
Addressing an important Press Conference from Ayodhya, Uttarpradesh | LIVE https://t.co/6Ee2hJj27R
— Manish Sisodia (@msisodia) September 14, 2021
सिसोदिया ने कहा कि यूपी के लोगों ने उम्मीदों के साथ बीजेपी की सरकार बनवाई थी, लेकिन आज यूपी की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। योगी सरकार ने गुंडा राज को बढ़ावा दिया है, हाथरस कांड में भी सरकार सिर्फ दरिंदगी करने वालों के साथ खड़ी रही थी। बता दें कि आप यूपी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर किस्मत आजमा रही है। सिसोदिया ने राम मंदिर से जुड़े मसले पर कहा कि राम के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया। यूपी में किसानों का बुरा हाल है और किसानों को आतंकी कहा जा रहा है।
सांसद @SanjayAzadSln जी और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री @msisodia जी की अगुआई एवं अध्यक्ष @SabhajeetAAP जी की उपस्थिति में अयोध्या के मैदान में "जनभराव" हो गया है, तिरंगा थामे देशभक्तों की बाढ़ फ़र्ज़ी राष्ट्रवादियों को आषाढ़ के महीने का एहसास करवा रही है।#Tiranga_Sankalp_Yatra pic.twitter.com/ls9JGsiim1
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) September 14, 2021
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में गठबंधन को लेकर कहा कि ऐसी कोई पार्टी नहीं दिखती है, जिसके साथ खड़ा हुआ जाए। सिसोदिया ने कहा कि सीएम केजरीवाल इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं। वरना, कुछ राजनीतिक दल राम के नाम का किस तरह इस्तेमाल करती हैं ये सभी जानते हैं। वहीं हम लोग तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों के बीच जाएंगे और उन्हें अपनी नीतियों के बारे में बताएंगे। आप ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी में यूपी के स्कूलों में भ्रष्टाचार हुआ, हर तहसील में सिर्फ रिश्वत के दम पर ही काम होता है। युवाओं को नौकरी लगवाने के लिए भी पैसा देना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS