Exit Polls 2022 : नरेश टिकैत के गढ़ में 58 में से भाजपा को मिल रही 50 सीटें, एग्जिट पोल के दावें में भाजपा की...

Exit Polls 2022 : नरेश टिकैत के गढ़ में 58 में से भाजपा को मिल रही 50 सीटें, एग्जिट पोल के दावें में भाजपा की...
X
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) 2020 में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों (Central Agricultural Law) के विरोध में राजधानी दिल्ली की चार सीमाओं (शाहजहांपुर, टिकरी, सिंघू और गाजीपुर) पर एक साल चला किसानों आंदोलन (Farmers' Movement) अप्रभावी साबित होता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) 2020 में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों (Central Agricultural Law) के विरोध में राजधानी दिल्ली की चार सीमाओं (शाहजहांपुर, टिकरी, सिंघू और गाजीपुर) पर एक साल चला किसानों आंदोलन (Farmers' Movement) अप्रभावी साबित होता दिख रहा है। तमाम टीवी न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल ( Exit Polls) भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 334 सीटें मिल रही हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज (Center for Global Studies) के इस सर्वे में बीजेपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) की 58 सीटों पर 50 सीटें मिल रही हैं।

जबकि इस क्षेत्र को किसान आंदोलन के प्रभाव वाला इलाका कहा जाता था। इसके बावजूद इस सर्वेक्षण से स्पष्ट होता है कि राकेश टिकैत और किसान आंदोलन दोनों ही यहां अप्रभावी रहे है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एग्जिट पोल/सर्वे में भी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भाजपा पर लगातार हमलावर रहे हैं। कभी खुलकर तो कभी परोक्ष रूप से भाजपा का विरोध किया है।

Tags

Next Story