UP Election Result 2022 : रुझानों में भाजपा ने बढ़त बनाई तो राकेश टिकैत ने साधा निशाना, कहा- जनता नाराज है...

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के नतीजों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शुरुआती रुझानों (early trends) के अनुसार भाजपा (BJP) की सरकार बन रही है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने बिना नाम लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देश की जनता इनसे (भाजपा) नाराज है, कुछ तो असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा "जब चोर बेईमान हो जाते हैं, तो लड़ाई हो जाती है। वे चोरी करते हैं, बेईमान होते हैं और गुंडे भी। उन्होंने आगे कहा कि हम बस इतना कह रहे थे कि आप अपनी मर्जी से वोट करें। देश की जनता इनसे नाराज है और वह नहीं जीतेंगे। कुछ असर तो देखने को मिलेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि 'जिला पंचायत चुनाव की तरह ये बेईमानी करेंगे'. वे पहले से ही कह रहे हैं कि हम जीतेंगे। बता दें मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों (three agricultural laws) के खिलाफ पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों ने बड़ी संख्या में आंदोलन किया था। लगभग एक वर्ष तक चले इस आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने इन्हें रद्द कर दिया था।
साथ ही केंद्र की ओर से किसानों को एमएसपी को लेकर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया गया था। वही भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी किसान आंदोलन (farmers' movement) की सफलता के पीछे एक बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसे में किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी यूपी के चुनावी नतीजों पर लोगों की खास नजर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS