UP Elections 2022 : सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी 'AAP'

UP Elections 2022 : सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP
X
UP Elections 2022 : दिल्ली से राजनीति में कदम रखने वाली 'आप' पहले पंजाब और गोवा में भी चुनाव लड़ चुकी है। अब उत्तराखंड तीसरा राज्य होगा और चौथा राज्य उत्तर प्रदेश होगा जहां आज केजरीवाल ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

UP Elections 2022: देश में अब आने वाले कुछ सालों तक चुनाव का महौल बना रहेगा। क्योंकि अभी हाली में बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ है और अब अगला चुनाव बंगाल विधानसभा का होने वाला है। ऐसे में तमाम पार्टियां चुनावों में जुटी हुई है। उधर, दिल्ली सरकार में विराजमान आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले चुनाव में लड़ेंगे। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के​ लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है?

केजरीवाल ने अभी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में 404 विधानसभा सीटें है और वर्तमान में बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश में विराजमान है। इससे पहले, दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। ये ऐलान आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करके की थी। उस समय केजरीवाल ने कहा था कि हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया, उसमें 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लड़ना चाहिए, तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी।

उत्तराखंड में रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा था कि कांग्रेस और बीजेपी से लोगों की उम्मीद खत्म हो चुकी है, आम आदमी पार्टी से लोगों की उम्मीद है और चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में जो विधानसभा चुनाव होंगे उसमें सभी सीटों पर आम ​आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें, आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन के मूड में नहीं लग रही। दिल्ली से राजनीति में कदम रखने वाली 'आप' पहले पंजाब और गोवा में भी चुनाव लड़ चुकी है। अब उत्तराखंड तीसरा राज्य होगा और चौथा राज्य उत्तर प्रदेश होगा जहां आज केजरीवाल ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Tags

Next Story