योगी सरकार ने यूपी के इस हाईटेक शहर में 32 बिल्डर्स की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त, ऑनलाइन की जाएगी नीलामी

योगी सरकार ने यूपी के इस हाईटेक शहर में 32 बिल्डर्स की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त, ऑनलाइन की जाएगी नीलामी
X
प्रशासन ने 50 और बकाएदार बिल्डरों की बनाई सूची। बकाया न चुकाने पर जब्त की जा सकती है इनकी भी संपत्ति।

उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में जिला प्रशासन ने रेरा के बकाये की वसूली के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को 32 बिल्डरों की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। अब प्रशासन इन सभी संपत्तियों को नीलाम करेगा। वहीं प्रशासन के कड़े रुख के बाद बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। वहीं बताया जा रहा है प्रशासन जल्द ही 50 और बिल्डरों संपत्ति जब्त कर सकता है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।

तीन तहसीलों में चलाया गया अभियान

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि रेरा से जारी हुई आरसी की वसूली के लिए जिला प्रशासन ने जिले की तीन तहसीलों में अभियान शुरू किया है। इसमें बकाएदार बिल्डरों की संपत्ति को जब्त किया गया है। इसमें 32 बिल्डर शामिल हैं। इन सभी बिल्डरों की जब्त संपत्तियों पर प्रशासन द्वारा नोटिस भी चस्पा किया गया है।

इतनी संपत्ति की गई जब्त 315 करोड़ रुपये है कीमत

प्रशासन द्वारा नोएडा ग्रेटर नोएडा में बिल्डरों की जब्त की गई संपत्ति की कीमत करीब 315 करोड़ रुपये है। इसमें 162 फ्लैट, 6 भूखंड, 5 दुकानें और 28 लग्जरी विला शामिल हैं। सर्किल रेट के हिसाब से संपत्ति का आकलन किया गया है। अब प्रशासन बिल्डरों की जब्त संपत्तियों की नीलामी कराने की तैयारी में जुट गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की इस कार्रवाई बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है।

पहली बार होगी ऑनलाइन नीलामी

जिला प्रशासन पहली बार बिल्डरों की जब्त संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा सरकार से अनुमति के लिए आग्रह किया गया है। इस पर अनुमति मिलते ही अगले माह तक जब्त संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी शुरू की जा सकती है।

Tags

Next Story