Video: दिल्ली जल बोर्ड हेडक्वार्टर में घुसकर तोड़फोड़, राघव चढ्डा ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। फिर उसके बाद उन लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड हेडक्वार्टर का मैन गेट पर तोड़फोड़ की है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है।
भाजपा के गुंडों ने धमकी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal को कह देना कि किसानों का हितैषी बनना बंद करें, वरना ऐसे हमले आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं के घरों और दफ्तरों पर करेंगे।- DJB वॉइस चेयरमैन @raghav_chadha#BJPKeGundepic.twitter.com/Px3dXo2OHo
— AAP (@AamAadmiParty) December 24, 2020
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि कुछ लोग दिल्ली जल बोर्ड हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन कर रहे थे। उन प्रदर्शनकारियों ने बिल्डिंग का दरवाजा तोड़ दिया है। जबकि बाहर की साइड भी तोड़फोड़ की है। इस बात की पुष्टि दिल्ली जल बोर्ड ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जानकारी देकर की है। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बिल्डिंग के गेट पर तोड़फोड़ कर रहे है। वहीं शीशे की गेट पर कुर्सियां फैंक कर मार रहे है।
Caught on Camera :
— AAP (@AamAadmiParty) December 24, 2020
Adesh Gupta leading the violent mob which attacked Raghav Chadha's office.#BJPKeGunde pic.twitter.com/uGduFsGI3p
दिल्ली के विधायक और जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चढ्डा ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड हेडक्वार्टर पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने धमकी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कह देना कि किसानों का हितैषी बनना बंद करें, वरना ऐसे हमले आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं के घरों और दफ्तरों पर करेंगे। वीडियो में दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को भी देखा जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS