Video Viral: किसान रैली में जब लाठी लेकर जमकर नाचे 'ताऊ', 'दिल्ली' सॉन्ग से लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का

Farmers Protest नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसानों में आक्रोश जारी है। 73 दिनों से दिल्ली के बॉर्डरों पर जमे हुये है। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए किसान अब तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कार की बोनट पर दिल्ली सॉन्ग पर किसान जमकर नाचते हुये दिखाई दे रहे है।
ये वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। साथ ही साथ वीडियो देख लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। जबकि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अर्द्धनग्न होकर भी प्रदर्शन कर रहे है। उधर, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 2.5 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।
जीयो ताऊ...
— Abuzar Kamaluddin (@abuzarkamaludin) February 5, 2021
ताऊ के दिल्ली आने की ख़ुशी देखिये...#किसान_आंदोलन#FarmersProtest
वीडियो साभार - सोशल मीडिया pic.twitter.com/5V6C281RV8
इस बीच आज कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रव्यापी चक्का जाम है। जिसके लिए किसानों और पुलिस प्रशासन ने कमर कस रखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे (3 घंटे) के लिए किसान देश के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर उतर आये हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने गणतंत्र दिवस की हिंसा को देखते हुए इस बार के प्रदर्शन को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। वहीं पुलिस ने भी सभी पुख्ता इंजाम किये हैं। इससे पहले, किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसको देखते हुए दिल्ली का लाल किला, आईटीओ समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। उधर, किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान के मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि किसानों ने दिल्ली-एनसीआर को इससे बाहर रखा है लेकिन फिर भी दिल्ली पुलिस अलर्ट है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS