भारत में भी हुई मंकीपॉक्स की दस्तक, 5 साल की बच्ची में पाए गए लक्षण

भारत में भी हुई मंकीपॉक्स की दस्तक, 5 साल की बच्ची में पाए गए लक्षण
X
दुनियाभर में कहर बरपा चुके वायरस मंकीपॉक्स (virus monkeypox)ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद (ghaziabad) में 5 साल की एक बच्ची में मंकीपॉक्स (monkeypox) के जैसे लक्षण पाए गए हैं।

दुनियाभर में कहर बरपा चुके वायरस मंकीपॉक्स (virus monkeypox)ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद (ghaziabad) में 5 साल की एक बच्ची में मंकीपॉक्स (monkeypox) के जैसे लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद निजी अस्पताल (private hospital) के अधिकारियों ने शुक्रवार को गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग (health department) के अधिकारियों ने, हालांकि, मामले की पुष्टि नहीं की और कहा कि उन्होंने एहतियातन जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया है। और उन्हें परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेज दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग (health department) के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है।

मंकीपॉक्स (monkeypox) को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में ये निर्देश दिए गए कि बुखार और शरीर पर चकत्ते हों तो संबंधित मरीज की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के साथ साझा की जाए। दरअसल एक अधिकारी ने बताया लड़की को खुजली और रैशेज की शिकायत रहती है।

सीएमओ गाजियाबाद के मुताबिक उन्हें कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है। पिछले 1 महीने में न तो उन्होंने और न ही उनके किसी करीबी ने विदेश यात्रा की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक मंकीपॉक्स के मरीजों के शरीर में छाले निकल आते हैं।मंकीपॉक्स के मरीजों में ये लक्षण दो से चार सप्ताह तक रहते हैं।

हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (union health ministry) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (international travelers) को अफ्रीकी जंगली जानवरों के मांस को खाने या पकाने या अफ्रीका के जंगली जानवरों से बने क्रीम, लोशन और पाउडर जैसे उत्पादों का उपयोग करने से बचने की सलाह दी।

Tags

Next Story