दिल्ली की विशाखा को यूपीएससी में मिला छटा स्थान

यूपीएससी 2019 के परिणाम घोषित हो चुके है। इस परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। वहीं दिल्ली की विशाखा यादव छठा स्थान प्राप्त हुआ है। यह परिणाम आने के बाद विशाखा के परिवार को काखी बधाइयां मिल रही है। विशाखा के पिता जी का नाम राजकुमार यादव है। वह द्वारका थाने में एएसआई की पोस्ट पर तैनात है। विशाखा के बारे में जाने के बाद द्वारका के डीसीपी ने अपने दफ्तर में बुला कर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विशाखा ने बताया कि उसने डीटीयू से बीटेक किया हुआ है। बीटेक करने के बाद बैंगलोर में उनसे 2 साल तक नौकरी की है। उसके बाद सिविल सर्विस तैयारी करने के लिए उसने बीटेक की नौकरी छोड़ दी और सिविल की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करने लगी।
विशाखा ने यह सफलता तीसरी बार में प्राप्त की है। विशाखा यादव अपनी जिंदगी में दो लोगों से प्रेरित है या यूं कह लो दो लोगों को अपना आदर्श मानती है। पहले तो उनके खुद के पिता जी है। विशाखा ने बताया कि मेरे पिता जी पुलिस की नौकरी में कड़ी मेहनत करने से मुझे प्रेरणा मिली है।
वहीं दूसरे पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को भी अपना आदर्श मानती है। उनके पिता राजकुमार यादव ने बताया कि विशाखा ने यह मुकाम तीसरी बारी में पाया है। पहली-दूसरी बारी में वह ढंग से पढ़ नहीं पाई थी और फिर पूरा पूरा दिन लाइब्रेरी में जाकर पढ़ती रहती थी घर भी वह रात को ही आती थी।
दिइस तरह उसे कड़ी मेहनत करने के बाद सफलता पाई है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा और ग्रुप ए व बी की केंद्रीय सेवाओं में खाली पद इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों द्वारा भरे जाएंगे। इसके लिए कुल 829 अभ्यर्थियों के नाम की मेधा सूची जारी की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS