जल संकट का खतरा! हरियाणा ने दिल्ली में कम की पानी की सप्लाई, इन इलाकों में आपूर्ति होगी प्रभावित

दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) शुरू हो गई है साथ ही शुरू हो गई है पानी की किल्लत (Water Scarcity)। क्योंकि एक तो यमुना (Yamuna) में अमोनिया (Amonia) का स्तर इतना बढ़ गया है। जिसे साफ करने में एक दो दिन का समय लगेगा। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली (Delhi) और हरियाणा (Hariyana) में पानी की सप्लाई को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है। जिसके के बाद हरियाणा ने दिल्ली को जाने वाली नहरों से पानी की सप्लाई कम कर दी है। इसकी वजह से दिल्ली के तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट अब कम क्षमता पर काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) की तरफ से दी गई है।
राघव चढ्ढा ने दी जानकारी
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चढ्ढा ने बताया कि हरियाणा ने दिल्ली में आने वाले पानी की सप्लाई में कटौती कर दी है। इसकी वजह से राजधानी में पानी का उत्पादन अब कम हो गया है। इस वजह से डिमांड और सप्लाई का अंतर बढ़ रहा है। डीजेबी के अनुसार तापमान बढ़ने के साथ पानी की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इस समय में हरियाणा सीएलसी कनाल से 549.16 क्यूसेक पानी छोड़ रहा है, जबकि यहां से 683 क्यूसेक पानी प्रतिदिन छोड़ा जाना चाहिए। इसी तरह डीएसबी कनाल से भी 330 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना चाहिए। लेकिन यहां से भी महज 306.63 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इन इलाकों में होगी पानी की किल्लत
दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि कुछ इलाकों में सोमवार और मंगलवार की सुबह पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जैसे बवाना, सुल्तानपुर डबास, पूठ खुर्द, बरवाला, माजरा डबास, चांदपुर, वार्ड 35 कंझावला के तहत क्षेत्र, वार्ड 36 रानी खेरा और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके अलावा रविंदर रंग शाला, सीआरसीपी कॉम्प्लेक्स, पुलिस वायरलेस, ओल्ड राजिंदर नगर, सर गंगा राम अस्पताल, डब्ल्यूईए क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS