दिल्ली में पानी संकट: अमोनिया का स्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बंद

दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की समस्या आने वाली है। इसी बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आप के विधायक राघव चड्ढा ने बताया कि हरियाणा से पानी जो छोड़ा गया था उसमें आमोनिया का स्तर अधिक पाया गया है। इसलिए पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली और कुछ अन्य हिस्सों में जल की आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्हाेंने कहा कि हम इस समस्या का जल्दी हल कर पानी की आपूर्ति बहाल करेंगे। पानी में रामोनिया की मात्रा इतनी ज्यादा है कि कुछ दिन तो इसे साफ करने में लगेंगे। इसलिए उन्होंने कहा कि पानी की बचत करते हुये उसका इस्तेमाल करें।
वहीं दो दिन पहले भी जल बोर्ड ने यमुना में प्रदूषक तत्वों के स्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की अापूर्ति कम कर थी। जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया हरियाणा में भारी बारिश के कारण नालों के दरवाजे खोल दिये गये है।
उसी ठहरे हुये जल में प्रदूषक तत्वों की मात्रा अधिक है। वहीं वजीराबाद कंपनियों से निकलने वाला गंदे पानी से भी नदी में प्रदूषक तत्व का स्तर बढ़ रहा है। वहीं एनजीटी ने यमुना में प्रदूषण बढ़ने को लेकर यमुना निगरानी समिति और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति से जवाब मांगा है। और यमुना में झाग बनने को लेकर तत्काल कदम उठाने के लिए सख्त हिदायत दी है और इसके लिए जिम्मेदार लोग है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये।
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हरियाणा की तरफ से जो पानी छोड़ा जा रहा है। वह बहुत अधिक प्रदूषित है। कंपनियों की गंदे वस्तुएं हाेने की वजह से उसमें अमोनिया अधिक है। 88पीपीएम के करीब अमोनिया होना चाहिए जो 2पीपीएम के करीब है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS