Weekend Curfew in Delhi: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 569 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 323 गिरफ्तार

Delhi Coronavirus Update दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पांव पसार रहा है। ऐसे में लोग लापरवाही से करने से बाज नहीं आ रहे है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) लगाया गया था। लेकिन दिल्ली के लोग वीकेंड कर्फ्यू में भी बाहर घूमते नजर आए। जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सख्त कदम उठाया है। दिल्ली वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए (Police) ने 569 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। वहीं 323 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2,369 लोगों के चालान काटे हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों की बेलगाम रफ्तार को देखते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार (CM Arvind kejriwal) ने वीकेंड कर्फ्यू घोषित कर रखा है, जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। दिल्ली पुलिस वीकेंड कर्फ्यू का पालन कड़ाई से करवा रही है।
दिल्ली पुलिस ने वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लोगों द्वारा उल्लंघन करने पर 569 FIR दर्ज़ की, 323 लोगों को गिरफ़्तार किया और 2,369 चालान काटे। pic.twitter.com/Hd7LQfRdZU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2021
दिल्ली पुलिस ने एक अस्पताल के लिए 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का किया इंतजाम
दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के 35 मरीजों की मदद के लिए रविवार को 20 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। निहाल विहार पुलिस थाने के कर्मचारी को दोपहर करीब डेढ़ बजे नांगलोई नजफगढ़ मार्ग स्थित मनसा राम हॉस्पिटल के निदेशक से एक कॉल आया था। उनसे फोन पर कहा गया कि अस्पताल में कोविड-19 के 35 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है लेकिन इसका भंडार एक घंटे से अधिक के लिए नहीं है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ने सभी संबद्ध आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया था ,लेकिन इसकी कमी के चलते कोई जवाब नहीं मिल पाया था।
वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सड़कें, बाजार सुनसान दिखे
राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को व्यस्त सड़कें और बाजार शांत एवं सूने रहे। कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। सदर बाजार, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, खारी बावली और करोल बाग सहित बड़े बाजार बंद रहे। कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चांदनी चौक के सर्व व्यापार मंडल ने 25 अप्रैल तक दुकानें नहीं खोलने की घोषणा की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS