जब राहत इंदौरी ने कनॉट प्लेस में बांधा था समां, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी थी दिल्ली

मशहूर शायर राहत इंदौरी अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन लगातार दो बार हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत ने शायरी की दुनिया में हलचल मचा दी। सभी लोग उनको नम आंखों से याद कर रहे है। उनकी शायरी ने युवाओं से लेकर बुर्जगों तक सभी को प्रभावित किया है। हर उम्र के लोग उनके चाहने वाले रहे है। ऐसे में दिल्ली के हजारों लाखों प्रशंसक उन्हें याद कर रहे है। क्योंकि जब भी उनका कोई शो दिल्ली में होता था हजारों लाखों की संख्या में लोग राहत इंदौरी को सुनने जाते थे।
राहत इंदौरी युवाओं के दिलों में बसते थे उनकी शायरी सबसे ज्यादा युवाओं को प्रभावित करती थी। ऐसे ही दिल्ली के कुछ शो है जिन्हें आज लोग देख उन्हें याद कर रहे है। सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने वीडियोज जमकर वायरल हो रहे है। इनमें से कुछ वीडियोज दिल्ली के शोज के भी हैं। जैसे आईआईटी और कनॉट प्लेस के शो, जिसमें शिरकत कर राहत इंदौरी ने अपनी शायरी से समां बांधा।
कनॉट प्लेस में उनका कॉन्सर्ट आज भी लोगों के दिलों दिमाग में बसा हुआ है। राहत इंदौरी को याद कर फेंस उनकी शायरियों के नशे में डूब जाते हैं। जब भी शायरों का जिक्र होगा तो सबसे पहले नाम राहत इंदौरी का ही लिया जाएगा। राहत इंदौरी बेशक मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते थे लेकिन उनका दिल दिल्ली में ही बसता था यही वजह की जब भी उनके पास दिल्ली के किसी भी शो का निमंत्रण आता था वह मना नहीं कर पाते थे और दिल्ली के दौरे चले आते थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS