पत्नी की गला घोंटकर हत्या, खुदकुशी का रंग देने की हुई कोशिश

नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में एक शख्स ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला का नाम अर्चना (32) था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश भी की थी। लेकिन उसका भेद खुलते देर नहीं लगी और आरोपी योगेश कुमार (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अशोक नगर इलाके में साइबर कैफे चलाता था। उसका कहना है कि पत्नी ने नौकरी लगवाने के बहाने कई लोगों से पैसे ले रखे थे। अब वह लोग उसे परेशान कर रहे थे। इस वजह से उसने गुस्से में पत्नी की जान ली। हालांकि पुलिस उसके बयानों का वैरिफाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार अर्चना दुर्गा मंदिर वाली गली, सुशीला गार्डन में रहती थी। परिवार में पति के अलावा जुड़वा बेटा व बेटी है। अर्चना ने प्लेसमेंट एजेंसी खोली हुई थी। बीती रात आरोपी ने पत्नी के सुसाइड कर लेने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल के हालात देखे और फिर योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि चुन्नी की मदद से पत्नी का गला घोंटा था। इसके बाद उसने पंखे की दो पंखड़ियां मोड़ दी थी जिससे ऐसा लगे कि अर्चना ने फांसी लगाई थी। इनकी 2015 में शादी हुई थी। करीब पौने तीन महीने पहले ही अर्चना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS