Delhi Winter: घने कोहरे से दिल्ली का तापमान गिरा, ठंड से लोग हुये परेशान

Delhi Winter: घने कोहरे से दिल्ली का तापमान गिरा, ठंड से लोग हुये परेशान
X
Delhi Winter: कोहरे की वजह से दिल्ली में दृश्यता (विज़िबिलिटी) बहुत कम हुई। दिल्ली के कई हिस्सों से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई जिसमें पूरी दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। सराय काले खां से लेकर धौला कुआं तक घने कोहरे में लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।

(Delhi Cold) राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया दिखा। कोहरे की वजह से दिल्ली में दृश्यता (विज़िबिलिटी) बहुत कम हुई। दिल्ली के कई हिस्सों से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई जिसमें पूरी दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। सराय काले खां से लेकर धौला कुआं तक घने कोहरे में लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। दिल्ली में कोहरे के कारण ठंड भी बढ़ गई है। सुबह दिल्ली घने कोहरे के कारण यातायात पर काफी हद तक असर पड़ा है। वहीं, बिहार, यूपी और के कई शहरों में भी सुबह घन कोहरा छाया रहा।

पहाड़ों की बर्फबारी ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंडी हवा चल रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है और दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि दिन धूप निकले के कारण दिल्ली में रविवार का दिन बीते आठ साल में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी मौसम का यह रुख एक-दो दिन बरकरार रह सकता है।

Tags

Next Story