तेज रफ्तार ऑटो ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित करने पर फरार हुआ चालक

तेज रफ्तार ऑटो ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित करने पर फरार हुआ चालक
X
नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ऑटो ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ने खुद ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वह महिला को वहां छोड़कर फरार हो गया। जांच करने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका का नाम शीला (55) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ऑटो चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शीला ए-ब्लॉक गौतम पब्लिक स्कूल पुरानी कोंडली में सपरिवार रहती थी। परिवार में पति लवकुश बेटा जसवंत और बहू प्रतिभा है। रविवार को शीला अपनी बहू के साथ बाजार गई थीं।

वहां से वापस लौटते समय घर के पास ही एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान शीला के सिर में गंभीर चोट लगी और वह अचेत हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक शीला और उनकी बहू को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां इमरजेंसी पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

Tags

Next Story