प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, दिल्ली में हुआ दोनों में प्यार

प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, दिल्ली में हुआ दोनों में प्यार
X
यूपी के नोएडा में सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। संपत्ति के लालच में पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। हत्या के लिए शॉर्प शूटर को हायर किया गया था।

यूपी (UP) के नोएडा में सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। संपत्ति के लालच में पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। हत्या (Murder) के लिए शॉर्प शूटर को हायर किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उसकी पत्नी और एक शॉर्प शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर—94 सुपरनोवा बिल्डिंग के पास 10 मई को ऋषिपाल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर—126 थाना पुलिस ने ऋषिपाल शर्मा को अस्पताल सेक्टर 30 निठारी नोएड़ा में भर्ती कराया था। यह घटना 10 मई की है। हालत को गंभीर देखते हुए सफदरजंग अस्पताल से भर्ती कराया गया था। जहां 14 मई को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस मामले में अकील, विशाल पुत्र संतोष सिंह, पूजा पत्नी संतोष सिंह और मेहंदी हसन के नाम सामने आए थे। इस मामले पुलिस ने सेक्टर—39 निवासी अकील, दिल्ली के बदरपुर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। जबकि बदरपुर दिल्ली निवासी पूजा पत्नी संतोष सिंह (दूसरी पत्नी मृतक ऋषिपाल) और हाथरस निवासी मेहंदी हसन फरार है।

पुलिस ने बताया कि अकील ने बताया कि मृतक ऋषिपाल शर्मा का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पूजा मृतक ऋषिपाल शर्मा की दूसरी पत्नी है। पूजा के पहले पति से उसे एक बेटा है। जिसका नाम विशाल है। अकील की पत्नी का अपोलो अस्पताल दिल्ली में पैरालाईसिस का इलाज चल रहा था। पूजा भी अपोलो अस्पताल दिल्ली में साफ-सफाई का काम करती थी। तभी से अकील ओर पूजा के बीच प्रेम संबंध हो गए। साथ ये दोनों रिलेशनशिप में भी रहे थे।

पूजा ने ही बतताया था कि ऋषिपाल के पास काफी सम्पत्ति है। सम्पत्ति को हड़पने के लिए प्रेमी अकील व बेटे विशाल के साथ मिलकर ऋषिपाल को जान से मारने की योजना बनाई। अकील व विशाल ने 50 हजार रुपये देकर शार्प शूटर मेहन्दी हसन को हत्या करने के लिये तैयार किया।

Tags

Next Story