पुलिस कस्टडी से मासूम को पाने के लिए कोतवाली में महिला ने Petrol डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) एरिया के बिसरख कोतवाली में एक महिला ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला के पेट्रोल छिड़कने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से महिला की जान बच गई। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला ने पुलिसकर्मियों पर उसकी बेटी को जबरन अगवा करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला बिसरख कोतवाली पहुंची थी। जिसके बाद महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। उसके बाद मौके पर कुछ फिल्मी नजारा देखने को मिला। महिला आगे—आगे सड़क पर दौड़ती नजर आई। महिला को पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले आई। महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की भी धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसके आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास को विफल कर दिया।
सेट्रल डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि 32 वर्षीय महिला जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में अपनी 5 साल की बच्ची के साथ रहती है। हरियाणा के जींद में उसका पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है। बताया गया है कि महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति ने जींद के एसडीएम कोर्ट (SDM Court) में बच्चे की कस्टडी की मांग की थी। एसडीएम ने जींद पुलिस को बच्ची को पेश करने के निर्देश दिए है। एसडीएम के निर्देश पर जींद पुलिस हेड कांस्टेबल राजेश टीम के साथ बिसरख आए है। उन्होंने आदेश दिखाया है। बच्ची को पुलिस कस्टडी में दिया गया है। जिसके चलते महिला ने यह ड्रामा किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS