आग में झुलसी महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

नई दिल्ली के नंद नगरी थाना इलाके में गत 30 दिसंबर को घर में आग से झूलसी महिला ने इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका का नाम शीतल है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शीतल के परिजनों ने भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शनिवार को नंद नगरी थाने पर प्रदर्शन किया।
आरोप है कि पुलिस व एसडीएम ने शीतल के ठीक तरह से बयान दर्ज नहीं किए। शीतल के पति सोहन व अन्य ससुराल वालों पर ठोस कार्रवाई की मांगी की। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया।
जानकारी के मुताबिक मृतका की मां बिमला घरेलू सहायिका का काम करती हैं। उन्होंने दो साल पहले अपनी बेटी शीतल की शादी सुंदर नगरी गली नंबर-तीन में रहने वाले सोहनलाल से की थी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को उनका फोन आया कि उनकी बेटी बुरी तरह झुलस गई है और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिमला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दामाद और उनके परिजनों ने जलाया है। शादी के बाद से उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह आरोप भी लगाया कि उनके दामाद ने तीन दिन पहले दो लाख रुपये मांगे थे। जिसे देने में वह सक्षम नहीं थीं। इस कारण उन लोगों ने बेटी को जला दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS