नोएडा में 'हार्पिक' पीकर महिला ने की आत्महत्या

नोएडा के थाना बिसरख में एक महिला द्वारा आत्महत्या का मालमा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक सोसायटी में 38 वर्षीय एक महिला ने हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख में स्टेलर जीवन' सोसायटी में रहने वाली एकता (38) का शव देर रात करीब तीन बजे उनके फ्लैट से मिला। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि एकता ने बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से शव का पंचायत नामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी।
पुलिस को शक है कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के मायके वालों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्या के शक में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।
इस बीच, थाना बिसरख में 'गौर सिटी' में रहने वाली एक महिला ने पारिवारिक कलेश के चलते जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनिश चौहान ने बताया कि रेनू सिंह (28) ने कल रात 'फिनाइल' पी लिया। मामले की जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS