दिल्ली के बालक राम अस्पताल के तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने की खुदकुशी

गुरुवार को दिल्ली के तिमारपुर में 53 वर्षीय एक कर्मचारी महिला ने बालक राम अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया।
उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह दिमागी रूप से बीमार थी और उसने इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा भेजा गया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान दिल्ली के ढाका गांव निवासी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। महिला के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।
दिल्ली भाजपा ने बताया कि इसी अस्पताल में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश को आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन करना था, लेकिन उस कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है। इससे पहले आज गुरुवार को एम्स में एक मरीज का शव फंदे से लटका मिला है।
मृतक मरीज की पहचान राज अमानी पटेल के रूप में हुई। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपयुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि जानकारी आज सुबह 5 बजे मिली। वह अस्पताल में कई दिनों से भर्ती था। उसने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से कपड़े सहारे लटककर खुदकुशी कर ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS