रेलवे पुलिस के हत्थे चढी नाईजीरियन मूल की महिला

नई दिल्ली रेलवे पुलिस ने एक नाईजीरियन मूल की महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला का नाम मरियम एडकवो (49) है। पुलिस ने आरोपी के पास से 840 बीयर केन बरामद की है। पुलिस की माने तो आरोपी के पास से जब्त की गई बीयर अफ्रीका में काफी मशहूर है। महिला का पति नाईजीरिया पुलिस में है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
रेलवे पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। उसमें से एक नाईजीरियन मूल की महिला उतरी। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। इस पर पुलिस उसे जांच के लिए रोका। इसके पास बारह जूट के बैग चैक करने पर उसमें 840 बीयर की केन मिली।
बीयर नाइजीरियरा की थी। यह महिला मुंबई से दिल्ली ए टू कोच में सवार होकर आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला शादीशुदा है, जिसके तीन बच्चे हैं। वह साल 2011 से भारत आ जा रही है। इस साल वह फरवरी में आई थी। अभी वह मुंबई में रह रही है और अफ्रीकन मूल के लोगों को बीयर सप्लाई करती थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS