ग्राहक बनकर आई महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, गहने लेकर फरार

ग्राहक बनकर आई महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, गहने लेकर फरार
X
नई दिल्ली के प्रीत विहार थाना इलाके में एक महिला एक ज्वेलर के शोरूम में ग्राहक बनकर गई और गहने उड़ाकर ले गई। शोरूम पर बैठे मालिक व उसके कर्मचारियों को महिला की इस करतूत का पता तक नहीं चला। लेकिन महिला की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।

फुटेज देखने पर महिला की चोरी का पता चला। पुलिस ने पीड़ित ध्रुव चावला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर महिला की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक ध्रुव चावला सूरजमल विहार इलाके में सपरिवार रहते हैं। उनका प्रीत विहार में चावला ज्वेलर नाम से शोरूम हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके शोरूम पर सिमरन वर्मा नाम की महिला गहने खरीदने के लिए आई थी। एक महिला कर्मचारी उसे गहने दिखा रही थी।

उसने कर्मचारी को बातों में उलझाकर एक हीरे की अंगुठी पार कर दी। किसी को शक न हो उसकी जगह पुरानी अंगुठी रख दी। इसके बाद वह आसानी से फरार हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags

Next Story