Women's Day 2022 : दिल्ली पुलिस कमिश्नर बोले- Cyber Space को भी महिलाओं के लिए बनाएंगे सुरक्षित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) ने दिल्ली की करीब 50 हजार महिलाओं की संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देने के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां वह दिल्ली को सुरक्षित बनाने की प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के लिए भी साइबर स्पेस ( Cyber Space) को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिस आयुक्त मुख्यालय ( Police Commissioner Headquarters) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए काम करने वाली विभिन्न महिलाओं को किया सम्मानित। इसके साथ ही उन महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) ने न केवल आदर्श सभागार में मौजूद महिलाओं से बल्कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों की महिलाओं से डिजिटली कनेक्टेड महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह दिल्ली को पूरी तरह से सुरक्षित बनाएंगे। साथ ही उनकी प्राथमिकता साइबर स्पेस को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है।
पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Police Commissioner Rakesh Asthana) ने महिलाओं से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली को महिलाओं के लिए असुरक्षित माना जाता है। लेकिन दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस तरह के कदम उठा रही है, वह किसी भी राज्य में नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस में महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है।
इससे महिलाएं आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हाल ही में पिंक बूथ खोले गए हैं जहां सिर्फ महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहां महिलाओं की शिकायतें सुनी जाती हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अब तक ऐसे 127 पिंक बूथ खोले जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया।
दिल्ली पुलिस (delhi police) साइबर अपराधियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए साइबर सेल की टीम लगातार काम कर रही है। दिल्ली पुलिस (delhi police) के सभी जिलों में एक साइबर थाना भी खोला गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में जहां महिलाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है वहीं स्कूटी पर महिला पुलिसकर्मियों (Women Policemen) की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की जानकारी देने के साथ ही अपनी शिकायत पुलिस से साझा करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS