World Health Day : आयुष मंत्रालय ने लाल किले पर योग महोत्सव का आयोजन किया, ओम बिरला ने योग को बताया जीवन का प्राचीन तरीका

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के अवसर पर आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) ने गुरुवार को लाल किले (Red Fort) पर योग महोत्सव और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम (Health Awareness Program) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) सहित विभिन्न देशों के राजदूत, प्रमुख खेल हस्तियां और योग समर्थक शामिल हुए।
लाल किले (Red Fort) में आयोजित योग महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे हैं। प्राणायाम से लेकर कपालभाति तक सभी ने कई योगासन किए। इसी दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कई योगासन करते नजर आए। मीडिया से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Delhi | Lok Sabha speaker Om Birla and Union Minister Sarbananda Sonowal attend the 'Yoga Utsav' celebration at Red Fort. pic.twitter.com/zOremflAAJ
— ANI (@ANI) April 7, 2022
हम कामना करते हैं कि पूरा विश्व स्वस्थ रहे। योग हमारे जीवन का प्राचीन तरीका है। योग करने से तन और मन स्वस्थ हो, स्वस्थ शरीर हो. इसके लिए आज योगाभ्यास रखा गया है। योग न केवल रोग की रोकथाम और नियंत्रण में बल्कि रोग चिकित्सा में भी लाभकारी है। "योग का अभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए। मैं देश में योग को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करता हूं।
बता दें कि आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) ने अपने विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर 100 दिनों का 'उलटी गिनती' कार्यक्रम तैयार किया है जिसमें 100 संगठन 100 स्थानों/शहरों में योग को बढ़ावा दे रहे हैं। आयुष मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) के पालन के लिए नोडल मंत्रालय है। हर साल, IDY अवलोकन का मुख्य कार्यक्रम स्वयं प्रधान मंत्री के नेतृत्व में एक सामूहिक योग प्रदर्शन होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS