Yamuna Expressway Accident: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 गाड़ियां आपस में टकराई, 12 लोग घायल

Yamuna Expressway Accident: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 गाड़ियां आपस में टकराई, 12 लोग घायल
X
Yamuna Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा में कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम होने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कम से कम 6 वाहन आपस में टकरा गई। हादसे में लगभग 12 लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Yamuna Expressway Accident दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम में बदलाव के कारण जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। वहीं घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम रही। जिसके कारण आज यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे (Accident) की खबर आई। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में कोहरे (Dense Fog) की वजह से विज़िबिलिटी कम होने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर कम से कम 6 वाहन आपस में टकरा गई। हादसे में लगभग 12 लोग घायल (Injrued) हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मुआएना करना शुरू कर दी है। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में बीती रात को घना कोहरा था। एक्सप्रेस वे पर दृश्यता बहुत कम थी। तड़के चार बजे एक निजी बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली क्षेत्र में आगे चल रहे टैंकर से बस टकरा गई। जिसके साथ पीछे आ रही है 6 और गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बस में चीख पुकार मच गई।

एक्सप्रेस वे की मोबाइल टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में आगे की ओर सवार 12 घायल हो गए। हादसे के समय बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे। हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। बस का आगे का शीशा टूटने से भी कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस के अन्य यात्रियों को दूसरी बस से नोएडा की ओर भेज दिया। तेज रफ्तार में टैंकर लेकर चालक भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन जुटी है।

Tags

Next Story