यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्लाइडर विमान की हुई इमरजेंसी लेंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर गुरूवार को तकनीकी खराबी के कारण एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी। ये लेंडिंग नोएडा के जेवर टोल प्लाजा (Jewar Toll Plaza) से 10 किलोमीटर दूर विमान को उतारा गया है। इस विमान ने हरियाणा (Hariyana) से उड़ान भरी थी। जो अलीगढ़ (Aligarh) के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण विमान को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है विमान में बैठे पायलट और अन्य लोग सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर हालात की जानकारी ली है। वहीं विमान को देखने के लिए आस-पास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस संबंध में पुलिस ने कहा है कि यह मामला मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार की दोपहर के समय एक ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई है। इस विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूरी पर करानी पड़ी। दोनों पायलट सुरक्षित है। किसी भी तरह कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।
सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। एक्सप्रेसवे के किनारे विमान को देखने के लिए भीड़ लग गई है। अधिकारियों ने घटना की जानकरी विमान के इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों को दी है। मौके पर विमान के इंजीनियर पहुंच गए है। विमान के ख़राब होने की वजह के बारे में पता लगाने के बारे में कोशिश की जा रही है। आस-पास के ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद है। विमान को देखने के लिए भीड़ लग गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS