अब कम समय में दिल्ली से आगरा पहुंचेंगे आप, यमुना अथॉरिटी ने उठाया ये कदम

राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर अब वाहनों की गति को बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) वाहनों की गति सीमा (Vehicle Speed Limit) में वृद्धि को लेकर जल्द ही घोषणा करेगा।
नए आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटे की जाएगी। इसी तरह भारी वाहनों की गति सीमा 55 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 60 किमी प्रति घंटे की जाएगी। मंगलवार से यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट पहले की तरह 100 किमी प्रति घंटा होगी। वर्तमान में यह गति सीमा अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा है।
सर्दियों में कोहरे के कारण हादसों को देखते हुए यमुना अथॉरिटी ने जेपी इंफ्राटेक (Yamuna Authority Jaypee Infratech) को निर्देश दिया था कि स्पीड लिमिट 100 की बजाय 80 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाए। इस बीच बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को सोमवार से यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स देना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा (Toll Plaza) के प्रबंधक जेपी शर्मा के मुताबिक केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाले वाहनों से पहले से ही दोगुना टैक्स वसूला जा रहा है। पहले यह नियम निजी एक्सप्रेस-वे (Rules Private Expressway) होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर लागू नहीं था, लेकिन सोमवार से लागू हो रहे इस नियम के चलते अब बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुना टोल टैक्स देना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS