दिल्ली के यमुना खादर इलाके में मिला हैंड ग्रेनेड, NSG की टीम ने किया डिफ्यूज, दो गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के यमुना खादर (Yamuna Khadar) इलाके में मिले हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस-प्रशासन (Police-Administration) की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद एनएसजी (NSG) की टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद एनएसजी की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रेनेड को डिफ्यूज किया।
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात मयूर विहार के डीएनडी फ्लाईओवर (DND Flyover) के पास हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मयूर विहार थाने की टीम और पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एनएसजी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एनएसजी (NSG) की टीम ने ग्रेनेड को डिफ्यूज किया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मयूर विहार में डीएनडी फ्लाईओवर ( DND Flyover) के नीचे हिंडौन नहर में एक ग्रेनेड मिला है। यह ग्रेनेड 11 जून को रात 8:15 बजे मिला था। एक गोताखोर को मिट्टी के बर्तन में ग्रेनेड मिला। ये लोग सिक्कों की तलाश में नदी पर गए थे। वहां उन्हें ग्रेनेड मिला। इस संबंध में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वही बीती रात को युमना खादर इलाके में पुलिस द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस (Delhi Police) की जवाबी कार्रवाई में दो लोग घायल हो गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पकड़ने गए बदमाशों के पास से एक एमएम पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस व सीएमपी बरामद (CMP recovered) किया गया है। इसके साथ ही 25 संदिग्ध लोगों को राउंड अप किया गया है। यमुना खादर क्षेत्र में लुटेरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS