गणतंत्र दिवस के मौके पर इन रूट्स पर नहीं कर सकेंगे सफर, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर (यानी कल) आप दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो यात्रा करने से पहले जान लें 26 जनवरी का पूरा शेड्यूल। दरअसल, गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ देर के लिए बदली जाएगी। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एडवाइजरी जारी की है।
डीएमआरसी (DMRC) से मिली जानकारी के अनुसार लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित होंगी। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों (Udyog Bhawan Metro Stations) पर प्रवेश और निकास सेवाएं दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का उपयोग केवल लाइन 2 और लाइन 6 के बीच यात्रियों के इंटरचेंज के लिए किया जाएगा।
इसके अलावा, प्रवेश और निकास पर पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन (Kalyan Marg Metro Station) सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। वही 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो पार्किंग स्थल भी बंद रहेंगे। दरअसल, सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया गया है, जबकि दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।
वही 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह (Beating Retreat Ceremony) के अवसर पर भी (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (Central Secretariat Metro Station) पर येलो लाइन (Yellow Line) और वायलेट (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) के यात्रियों को इंटरचेंज की अनुमति होगी। हालांकि शाम साढ़े छह बजे के बाद इन स्टेशनों पर भी सेवाएं सामान्य रहेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS