युवक को चाकुओं से गोदा, सटोरियों पर शक

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार इलाके में रविवार देर रात एक शख्स को चाकुओं से गोद डाला गया। वारदात को अंजाम देने का शक इलाके में सक्रिय सटोरियों पर है। घायल आकाश (20) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना के मद्देनजर सोमवार को अशोक विहार थाने में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों का पता लगाने के लिये पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार रविवार रात कंट्रोल रुम को सूचना मिली कि अशोक विहार इलाके में जेलर वाला बाग के नजदीक एक शख्स को चाकू मारा गया है।
इसके बाद घायल को दीपचंद बंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घायल आकाश वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रहता है। उसके बड़े भाई शीतला प्रसाद ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस को कॉल घायल के दोस्त जाकिर हुसैन ने की थी, जिसने बताया कि वह आकाश के साथ जेलर वाला बाग इलाके में बैठा हुआ था। इस दौरान आकाश पानी लेने चला गया। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसे पता चला कि आकाश खून से लथपथ हालत में थोड़ी दूर पड़ा है। वहां कुछ लोग सट्टा भी खेल रहे थे। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था। आकाश के सीने और जांघ पर चाकू मारा गया था। परिजनों और दोस्तों का शक सटोरियों पर है। बहरहाल पुलिस इलाके के सटोरियों की धरपकड़ में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS