विदेश में नागरिकता दिलाने के बहाने फैक्ट्री ठेकेदार से ठगे 10 लाख रुपये, पुलिस ने आरोपी दंपत्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

विदेश में नागरिकता दिलाने के बहाने फैक्ट्री ठेकेदार से ठगे 10 लाख रुपये, पुलिस ने आरोपी दंपत्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया
X
विदेश में नागरिकता दिलाने का झांसा देकर दंपती ने वीना नगर निवासी नीरज गुप्ता से दस लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यमुनानगर। विदेश में नागरिकता दिलाने का झांसा देकर दंपती ने वीना नगर निवासी नीरज गुप्ता से दस लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वीना नगर कैंप निवासी नीरज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आस्था इंजीनियरिंग वर्कर्स फैक्टरी में ठेकेदार है। हरबंसपुरा निवासी सुशील कुमार उर्फ राजू व उसकी पत्नी किरण उसके लंबे समय से जानकार हैं। लाकडाउन के दौरान उसे काफी नुकसान हुआ था।

तब आरोपित सुशील कुमार ने उसे कहा था कि उसकी विदेश में काफी जानकारी है। उनके रिश्तेदार वहां पर सैटल हैं। उन्होंने कई लोगों को पहले भी विदेश में भेजकर वहां की स्थाई नागरिकता दिलवाई है। आरोपित ने उसे एक बार में केवल 20 लाख रुपये निवेश करके जर्मन व कनाडा की स्थाई नागरिकता दिलाने का झांसा दिया। आरोपित ने उसे कहा कि दस लाख रुपये पहले देने होंगे। जबकि दस लाख रुपये विदेश में जाने के बाद। आरोपित की बातों में आकर उसने आरोपितों को अपने दस्तावेज व दस लाख रुपये दे दिए।

लेकिन न तो आरोपित ने उसे कनाडा भेजा और न ही जर्मन। जब उसने आरोपित से अपने रुपये मांगे तो आरोपित ने उसे दो चेक दिए। लेकिन वह बाउंस हो गए। जब उसने आरोपित ने दोबारा रुपये मांगे तो आरोपित ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story