रिट्ज और इक्को की टक्कर में महिला की मौत, 11 लोग घायल

हरिभूमि न्यूज. झज्जर :
रविवार दोपहर झज्जर-कोसली मार्ग पर गांव डावला के नजदीक रिट्ज कार और इक्को गाड़ी की आमने- सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन सभी घायल नजफगढ़ के होने के चलते परिजन उन्हें जाफ्फरपुर दिल्ली अस्पताल ले गए। मृतक महिला की पहचान माया देवी के तौर पर की गई है।
घायलों से मिली जानकारी के अनुसार वे किसी कार्य से अपनी रिश्तेदारी रूढियावास जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते उनकी गाड़ी सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य गाड़ी से टकरा गई। जिसके चलते करीब 11 लोगों को चोटे आई है। जबकि प्रत्यदर्शियों का कहना है कि रिटस कार व इको गाड़ी में टक्कर हुई है। रिटज कार का चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
ये हुए घायल
घायलों में सतबीर, सरला, बिमला, अरूण, बनारसी, बबली, सन्नी, सतबीर, सरला, गुड्डी व एक अन्य शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS