जल्द मिलेगी साैगात : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 1275 नई बसें, खरीद प्रक्रिया पूरी

जल्द मिलेगी साैगात : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 1275 नई बसें, खरीद प्रक्रिया पूरी
X
अभी तक रोडवेज के बेड़े में करीब 3000 बसें है। नई बसों की खरीद के बाद रोडवेज का बेड़ा 5000 से पार हो जाएगा। नई बसें आधुनिक तकनीक से लैस और पर्यावरण को लेर भी बेहतर होंगी क्योंकि बीएस-6 होंगी और प्रदूषण कम फैलाएंगी।

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के परिवार में नए साल की शुरुआत में बसों का बेड़ा बढ़ने जा रहा है। हरियाणा सरकार 1275 से ऊपर बसों खरीद को लेकर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। जिसमें 125 करीब छोटी मिनी बसें और आधा दर्जन वोल्वो बसों की खरीद होगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि अगले साल मार्च से पहले पहले यह बसें आ जाएंगी। इसकी प्रक्रिया काफी पहले से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि रोडवेज बेड़े में 1275 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। इनमें 150 एसी बसें और 125 मिनी बसें और 1 हजार बसें सामान्य होंगी।

उल्लेखनीय है कि रोडवेज ने कुछ समय पहले नई बसों को बेडे में शामिल करने के लिए कंपनियों से टेंडर मांगे थे। टेंडर प्रकिया खुलने के बाद में प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है। यहां पर उल्लेखनीय है कि देश में अभी तक चंडीगढ़ डिपो और गुरुग्राम डिपो में ही एयर कंडीशनर बसें है। बाकी सभी डिपुओं में सामन्य बसों से काम चलााय जा रहा है। नई बसों की खरीद के साथ ही प्रदेश में 9 डिपुओं को छोड़कर बाकी सभी डिपो में एसी बसें शामिल होंगी। उसके पहले सूबे में में 809 बसें खरीदी गई थी। जिसकी बॉडी लगाने की प्रकिया चल रही है। अभी तक रोडवेज के बेड़े में करीब 3000 बसें है। नई बसों की खरीद के बाद रोडवेज का बेड़ा 5000 से पार हो जाएगा। नई बसें आधुनिक तकनीक से लैस और पर्यावरण को लेर भी बेहतर होंगी क्योंकि बीएस-6 होंगी और प्रदूषण कम फैलाएंगी।

Tags

Next Story