शादी से 13 दिन पहले दुल्हन ने जहर खाकर की आत्महत्या, दूल्हे पर दहेज में बुलेट मांगने का आरोप

शादी से 13 दिन पहले दुल्हन ने जहर खाकर की आत्महत्या, दूल्हे पर दहेज में बुलेट मांगने का आरोप
X
मुनानगर शहर की चुना भट्टी कॉलोनी में युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की 21 फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। परिजनों ने मृतका के होने वाले पति पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

शहर की चुना भट्टी कॉलोनी में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की 21 फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। परिजनों ने मृतका के होने वाले पति पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार चुना भट्टी निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन 26 वर्षीय नीशु की छह माह पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी संदीप के साथ सगाई की थी। सगाई होने के बाद संदीप व नीशु फाेन पर बात करते थे। इस दौरान संदीप शादी में बुलेट बाइक देने की मांग करने लगा। इस बारे में वह नीशू पर दबाव बनाता था। कई बार इस वजह से रिश्ता टूटने की भी नौबत आ गई थी। जिस पर उन्होंने रिश्तेदारों के साथ जाकर संदीप व उसके परिवार के लोगों से बात की और उन्हें समझाया। इसके बाद आरोपित संदीप ने माफी मांग ली थी। उसने बताया कि 21 फरवरी को उसकी बहन की शादी होनी थी। जिस कारण वह रविवार को अपने परिवार के साथ भात नोतने के लिए अपने मामा के घर गए हुए थे।

इस दौरान घर पर उसकी बहन घर में अकेली थी। जब वह देर शाम घर पहुंचे तो उसकी बहन को उल्टियां लग रही थी। जिस पर उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। इस दौरान बहन ने बताया कि उनके जाने के बाद घर पर संदीप आया था। इसके बाद वह कुछ और नहीं बता सकी और उसकी मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि संदीप ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया। जिसके बाद उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की। हादसे की सूचना मिलते ही शहर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित संदीप के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे शहर थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story