14 आईएएस व नौ एचसीएस आफिसर किए ट्रांसफर, अब ये नई मिली कमान

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण (Transfer) और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरित किए गए 6 आईएएस अधिकारियों में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जयबीर सिंह आर्य को भिवानी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
महेंद्रगढ़ के उपायुक्त राम कुमार सिंह को आयुक्त, नगर निगम, पंचकूला और जिला नगर आयुक्त, पंचकूला लगाया गया है। भिवानी के उपायुक्त अजय कुमार को महेंद्रगढ़ का उपायुक्त लगाया गया है। नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त (Additional Deputy Commissioner) और सचिव, आरटीए, नूंह विक्रम को नगर निगम, करनाल का आयुक्त लगाया गया है।
नगर निगम, पंचकूला के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, पंचकुला महावीर सिंह को सचिव, आरटीए (RTA) पंचकूला लगाया गया है। चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त और सचिव, आरटीए, चरखी दादरी मोहम्मद इमरान रज़ा को पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।
इसके अलावा, आठ आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों को संबंधित जिलों, जहां वे वर्तमान में तैनात हैं, के आरटीए सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालाँकि, ये अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त के प्रभार के साथ-साथ अन्य प्रभार, यदि कोई है, को संभालते रहेंगे।
इन आठ अधिकारियों में अनीश यादव, मनोज कुमार- 2, सुश्री प्रीति, उत्तम सिंह, राहुल हुड्डा, प्रशांत पंवार, राहुल नरवाल और अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसी प्रकार, पाँच एचसीएस अधिकारियों में जग निवास, सुश्री रंजीत कौर, महेन्द्र पाल, सतबीर सिंह कुंडू और सतबीर सिंह शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, चार एचसीएस अधिकारियों को संबंधित जिलों, जहां वे वर्तमान में तैनात हैं, के अतिरिक्त उपायुक्त के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, ये अधिकारी सचिव, आरटीए के साथ-साथ अन्य प्रभार, यदि कोई है, को संभालते रहेंगे। इन 4 अधिकारियों में वीना हुड्डा, अशोक कुमार बंसल, सत्येन्द्र दूहन और अजय चोपड़ा शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS