पार्षद सहित 14 लोगों को नहीं किया गिरफ्तार तो सीएम व गृहमंत्री दरबार में लगाई परिजनों ने न्याय की गुहार

पार्षद सहित 14 लोगों को नहीं किया गिरफ्तार तो सीएम व गृहमंत्री दरबार में लगाई परिजनों ने न्याय की गुहार
X
16 अक्तूबर को जाखल नपा अध्यक्ष के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान (vote) होना था, लेकिन मतदान के कुछ समय पहले ही उनके पिता नोहरचंद गोयल ने नपा कार्यलय में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

हरिभूमि न्यूज. जाखल। जाखल नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल द्वारा नगरपालिका कार्यालय में आत्महत्या (Suicide) करने के मामले में पुलिस द्वारा कई पार्षदों सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने उपरांत अभी तक किसी भी प्रकार की कोई गिरफ्तारी न होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

मृतक नोहर चंद के पारिवारिक सदस्यों ने इस बारे अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट‍्टर (Manohar Lal Khattar)व गृह मंत्री अनिज विज सहित पुलिस के आला अधिकारियों को भेज कर न्याय की मांग की है। मृतक नोहर चंद के परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए मृतक नोहर चंद के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि बीती 16 अक्तूबर को जाखल नपा अध्यक्ष के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था, लेकिन मतदान के कुछ समय पहले ही उनके पिता नोहरचंद गोयल ने नपा कार्यलय में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। उस समय मौके पर सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ था, जिसमें कई पार्षदों सहित अन्य कुल 14 लोगों के नाम लिखे हुए मिले थे।

पुलिस ने उनके बयान के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और उनके पिता के शव को पोस्टमार्टम करवाकर संस्कार हेतु सौंप दिया था। उस समय पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा होने से दो दिन तक शव का संस्कार नही किया गया था, वहीं पुलिस उप अधीक्षक टोहाना बीरम सिंह द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजनों ने दो दिन बाद मृतक नोहर चंद का अंतिम संस्कार कर दिया था।

यह कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी विक्रम सिंह जोशन ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमार कार्यवाही कर रही है। पुलिस को जैसे ही कोई सूचना मिलती है तो आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेजा कर मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।



Tags

Next Story