रोहतक : 14 साल की लड़की लापता, रात 8 बजे के बाद फोन भी बंद, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

रोहतक : जनता कॉलोनी से 14 साल की छात्रा लापता हो गई। परिजन तलाश में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस लड़की के परिजनों को लेकर जनता कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। दरअसल लड़की जनता कॉलोनी में रहती है, एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को उसने स्कूल की छुट्टी कर रखी थी। घर पर उसका भाई और लड़की थे। लड़की अपने भाई को यह बोलकर घर से निकली की थोड़ी देर के लिए पड़ोस में एक आंटी के घर जा रही है। ये सभी बातें 12 से 1 बजे के बीच हुई। इसके बाद लड़की घर से चली गई और घर वापस नहीं आई।
रात 8 बजे तक फोन ऑन, फिर बन्द
लड़की के भाई ने बताया कि जब उसकी बहन घर नहीं लौटी तो उसने अपनी बहन के फोन पर कॉल की। रात 8 बजे तक फोन पर घन्टी जाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।
इसलिए गम्भीर मामला
चूंकि लड़की नाबालिग है, इसलिए यहां नाम नहीं लिख रहे। सोमवार को परिजन पुलिस के पास गए तो पुलिस ने मामला गम्भीरता से नहीं लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन इक्कट्ठा होकर थाने में गए और किसी अनहोनी की आशंका जताई तो पुलिस सक्रिय हो गई। अब सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS