हिसार : जलघर के टैंक में 15 साल के लड़के ने छलांग लगाई, मौत

हिसार : महाबीर कॉलोनी स्थित जलघर के टैंक में शुक्रवार को करीब 15 वर्षीय लड़के ने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी व पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू कर दी। दोपहर बाद लड़के के शव को टैंक से बाहर निकाल लिया गया और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार एक लड़का जलघर के गेट पर पहुंचा और उसने उसने गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का रास्ता पूछा। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रास्ता बता दिया। वह लड़का कार्यालय की तरफ जाने लगा। कुछ दूर चलने के बाद युवक दौड़ता हुआ कपड़ों समेत पानी के टैंक में कूद गया। यह देख सिक्योरिटी गार्ड ने विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसी बीच मामले की सूचना दमकल विभाग तथा पुलिस को भी दे दी गई। दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए और लड़के को तलाश में लग गए। दोपहर बाद लड़के की डेड बॉडी टैंक से बरामद हुई। फिलहाल मृतक लड़के की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS