पानीपत के 6 गांवों में 220 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पट्टीकल्याणा में बनाए जाएंगे 3 मॉडल तालाब

पानीपत के 6 गांवों में 220 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पट्टीकल्याणा में बनाए जाएंगे 3 मॉडल तालाब
X
पानीपत के छह गांवों पट्टीकल्याणा, खोतपुरा, जोशी, शिमला मौलाना, शिमला गुजरान, ताजपुर में 219.84 करोड़ से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज ने मंगलवार को टेंडर लगाया दिया है।

पानीपत। पानीपत के छह गांवों पट्टीकल्याणा, खोतपुरा, जोशी, शिमला मौलाना, शिमला गुजरान, ताजपुर में 219.84 करोड़ से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज ने मंगलवार को टेंडर लगाया दिया है। जिसमें खास बात यह है कि समालखा खंड के पट्टीकल्याणा में तीन मॉडल तालाब बनाए जाएंगे। इस गांव को सांसद संजय भाटिया ने गोद ले रखा है। वहीं, विकास कार्य संबंधी टेंडर पांच दिसंबर को खुल जाएंगे। इसके बाद सभी काम के लिए समय अवधि तय की गई है। पंचायत राज में पहले भी कई टेंडर लगे हैं, लेकिन सिरे नहीं चढ़ सके।

अब यह टेंडर लगने एक बार फिर विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है। गांवों में भी शहर की तर्ज पर विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें सबसे अधिक तालाब, गलियों व चौपाल पर ध्यान दिया जाएगा। जिससे गांव की अलग से पहचान बन सके। इसमें जिला परिषद के सीईओ भी निरीक्षण करेंगे। वहीं समालखा खंड के गांव पट्टीकल्याणा में 51.13 लाख से श्मशान घाट के पास स्थित मॉडल तालाब, 74.38 लाख से गोशाला के पास व 57.19 लाख से गांव के बीच में मॉडल तालाब बनाया जाएगा। इस सब के कार्य के लिए छह माह की समय अवधि तय की गई।

जबकि पानीपत खंड के गांव खोतपुरा में 8.27 लाख से व्यामशाला का निर्माण, गांव शिमला मौलाना में 3.50 लाख से 12 मीटर की हाईमास्ट लाइट पीएचसी के पास व दीवाना गांव में 3.50 लाख से टावर लाइट लगाई जाएगी। इन विकास कार्यों के लिए तीन माह की समय अवधि तय की गई है। इधर, मतलौडा खंड के जोशी गांव में 4.90 लाख से तालाब की चारदीवारी 3.41 लाख से जयभगवान के घर से संजू कश्यप के घर तक गली का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए दो माह का समय अवधि तय की गई। वहीं, बापौली खंड के गांव ताजपुर गांव में 13.56 लाख से शिमला गुजरान नवाब रोड वाया महल सिंह फौजी के घर तक सड़क का निर्माण। इस कार्य के लिए तीन माह की समय अवधि तय की गई।

Tags

Next Story