25 हजार का ईनामी 19 साल बाद गिरफ्तार

25 हजार का ईनामी 19 साल बाद गिरफ्तार
X
आरोपित ने आपसी रंजिश मेें सन 2001 में हेमचंद्र पर गोेहाना में गोली (Gun Shot) चलाई थी। जिसमें वह घायल हो गया और आरोपित मौैके से फरार हो गया था। इसके बाद उसने 2005 में फिर से हेमचंद्र की तलाश की और उसे सोेनीपत मंडी में गोली मारकर फरार हो गया।

हरिभूूमि न्यूज : रोहतक

एसटीएफ की टीम ने गोलीकांड की दो वारदातों में 19 साल से फरार चल रहे आरोेपित को सोनीपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके भगोड़ा होने पर 25 हजार का ईनाम रखा गया था। उसेे गिरफ्तार कर सोनीपत पुलिस को सौंप दिया गया है।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर वरुण दहिया की टीम अपराध पर नियंत्रण के लिए गश्त में थी। टीम में उनके साथ एएसआई सज्जन कुमार, एएसआई तेजवीर सिंह, सिपाही विकास, प्रमोद, हरेंद्र शामिल थे। जब उनकी टीम सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास पहुंची तो एक युवक सड़क पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उससे शक के आधार पर पूछताछ शुरू की। आरोेपित की पहचान सोेनीपत के गांव छिछड़ाना निवासी रामप्रसाद के तौर पर हुई है। उसने बताया कि उसने आपसी रंजिश मेें सन 2001 में हेमचंद्र पर गोेहाना में गोली चलाई थी। जिसमें वह घायल हो गया और आरोपित मौैके से फरार हो गया था। इसके बाद उसने 2005 में फिर से हेमचंद्र की तलाश की और उसे सोेनीपत मंडी में गोली मारकर फरार हो गया।

इस दौरान भी घायल की जान बच गई थी। इन दोनों वारदातों के बाद रामप्रसाद पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम रखा था। वह पुुलिस से बचने के लिए गांव से भाग गया था। इस समय वह दिल्ली में ड्राइवर का काम कर रहा था जबकि उसका परिवार समालखा क्षेत्र में रहता है। वारदात के समय वह अविवाहित था। जिसके बाद उसने भागकर शादी कर ली। अब उसके पास पत्नी, 13 साल की बेटी, छह साल का बेटा हैै। वह उनके साथ रहता है। आरोपित को सोनीपत पुलिस को साैंप दिया गया है।

Tags

Next Story