हैफेड गोदाम में गेहूं की बोरियों पर पानी का छिड़काव करते 3 कर्मचारी गिरफ्तार, CM फ्लाइंग ने मारा छापा

सोनीपत के गांव माहरा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हैफेड के गोदाम पर छापेमारी की। गोदाम में कर्मचारी समर्सिबल चलाकर गेहूं की बोरियों पर पानी का छिड़काव कर रहे थे।
15 सदस्यों की सीएम फ्लांइग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार और डीएसपी अजीत की अगुवाई में छापेमारी की और मौके से तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। कर्मचारी गेहूं का वजन बढ़ाकर सरकारी अनाज को गोलमोल करते थे। हैफेड के इंचार्ज देवेंद्र ढुल पर भी आरोप लगा है।
बताया गया है कि कर्मचारी पानी का छिड़काव देवेंद्र ढुल के कहने पर कर रहे थे। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सोनीपत के गांव माहरा के हैफेड गोदाम में गेहूं के कट्टों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। शनिवार रात को गेहूं पर पानी छिड़कने की सूचना मिली तो छापेमारी का प्लान तैयार किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS