कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर लावारिस हालत में मिला 3 माह का बच्चा, मचा हड़कंप

X
By - Manoj Jangra |12 Sept 2022 12:21 PM IST
पुलिस जांच कर रही है कि बच्चे को कौन छोड़कर गया है। आसपास के थानों में बच्चे की फोटो भेज दी गई है जिससे बच्चे के परिजन मिल सकें।
कुरुक्षेत्र। सोमवार अलसुबह ब्रह्मसरोवर परिसर में केयूके थाने के समीप एक तीन माह का बच्चा लावारिस हालत में मिला। सुबह सैर के लिए निकले गांव समसीपुर के निवर्तमान सरपंच हरपाल ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर थाना केयूके के कर्मचारी बच्चे को थाने में लेकर आए। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
थाना केयूके में बच्चे की देखभाल के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की महिला कर्मचारी को बुलाया गया। महिला कर्मचारी बच्चे की देखरेख कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि बच्चे को कौन छोड़कर गया है। आसपास के थानों में बच्चे की फोटो भेज दी गई है जिससे की बच्चे के परिजन मिल सके।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS