आर्य नगर थाने से 50 कदम की दूरी पर स्थित शोरूम में हुई 45 लाख की चोरी

आर्य नगर थाने से 50 कदम की दूरी पर स्थित  शोरूम में हुई 45 लाख की चोरी
X
हरियाणा के रोहतक में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने आर्य नगर थाना से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित कम्प्यूटर जोन को निशाना बनाया। चोरों ने शटर के ताले तोड़कर करीबन 45 लाख के लैपटॉप चोरी कर लिए।

हरियाणा के रोहतक में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने आर्य नगर थाना से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित कम्प्यूटर जोन को निशाना बनाया। चोरों ने शटर के ताले तोड़कर करीबन 45 लाख के लैपटॉप चोरी कर लिए। सुबह शौरूम संचालक को पड़ौसियों ने चोरी की जानकारी दी। आरोपित वारदात के बाद डिजायर कार में फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मामले के अनुसार, अनिल तायल निवासी झज्जर रोड ने बताया कि उन्होंने अनिल जोन के नाम से हुडा काम्प्लेक्स में कंप्यूटर शौरूम बनाया हुआ है। जिसे लॉक करके वह बृहस्पतिवार की शाम को घर चले गए थे। सुबह पड़ौसियों ने सूचना दी कि आपके शौरूम में चोरी हो गई है। अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। शाैरूम के ताले और शटर का सेंट्रल लॉक तोड़ा गया था।

अंदर जाकर देखा तो एचपी कंपनी के 45 लैपटाप, 2500 पैनड्राइव, 35 सीपीयू समेत अन्य सामान चोरी होना पाया गया। सामान की कीमत करीबन 45 लाख रुपये हैं। सूचना मिलने पर आर्य नगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बूरा दलबल समेत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

चोरों से पहले की थी पुलिस ने गश्त-

बदमाश कई जगह कैमरों में कैद हुए हैं। डिजायर कार में तीन लोग चोरी के लिए आए थे। अन्य कई लोग भी शामिल हो सकते हैं। दो बजकर 55 मिनट पर चोरी का अनुमान है। इससे पहले आर्य नगर पुलिस भी दो बार गश्त करके गई है। पुुलिस के जाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

चोरी की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया गया। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 20आरटीके200,201-कम्प्यूटर शौरुम के बाहर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

Tags

Next Story