महिला के पेट से निकाली 5 किलो की रसौली : सरकारी अस्पताल में डेढ़ घंटे चला ऑपरेशन, पेट फूलने से पेशाब हो गया था बंद

हरिभूमि न्यूज : अंबाला
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल सर्जरी के दौरान एक महिला के पेट से 5 किलो की रसौली निकाली गई। पीड़ित 42 वर्षीय महिला पिछले 2 साल से रसौली को पेट में लेकर घूम रही थी। डॉ. नम्रता ने अपनी निगरानी में महिला का उपचार किया। आपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से फिट बताई जा रही है। चिकित्सक ने बताया कि शुरूआती जांच में तो यह नजर आ रहा था कि महिला गर्भवती है।
डॉ. नम्रता ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में इस सर्जरी पर लगभग एक लाख रुपए से अधिक खर्च होना था लेकिन सिविल अस्पताल में यह सर्जरी पूरी तरह से निशुल्क की गई है। गांव पंजैल गांव की रहने वाली कृष्णा देवी ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसका पेट अचानक फूलने लग गया था। इसी वजह से उसके पेशाब में भी व्यवधान हो रहा था। महिला ने पहले किसी पास के चिकत्सिक से दवाई ली लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके पश्चात उसने सिविल अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। यहां गायनी स्पेशलस्टि डॉक्टर नम्रता ने उसका उपचार किया तो उसे पता चला कि उसे पेट में भारी भरकम रसौली है।
डॉक्टर नम्रता ने बताया कि सर्जरी से पहले महिला की सभी जरूरी जांच की गई। इसके बाद ही सर्जरी करने का फैसला लिया। 5 किलो की रसौली को निकाला काफी चुनौती भरा रहा लेकिन उनकी टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल सर्जरी करके रसौली को बाहर निकाला। कृष्णा ने बताया कि उन्हें पिछले 2 साल से ऐसा लगता था कि पेट में कुछ है लेकिन कभी दर्द न होने की वजह से जांच नहीं कराई। पेट में हाथ लगाने पर रसौली घूमती थी। रसौली का साइज बढ़ता गया तो पेट फूलने लगा। पेशाब आना बंद हो गया। तब उसने यहां जांच करवाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS