साई कुरुक्षेत्र के 5 खिलाड़ी भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयनित

साई कुरुक्षेत्र के 5 खिलाड़ी भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयनित
X
भारतीय वॉलीबॉल टीम के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लिए देश के 20 खिलाडि़यों का चयन किया गया है, जिसमें से 5 खिलाड़ी कुरुक्षेत्र साई के है।

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र

भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के 5 खिलाड़ियों का चयन भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी ईरान में 15 से 27 अगस्त तक होने वाली 14वीं 18 वर्ष से कम आयुवर्ग की की एशियन चैम्पियनशिप में अपने खेल के हुनर का प्रदर्शन करेंगे। अहम पहलू यह है कि भारतीय वॉलीबॉल टीम के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लिए देश के 20 खिलाडि़यों का चयन किया गया है, जिसमें से 5 खिलाड़ी कुरुक्षेत्र साई के है। इस उपलब्धि पर भारतीय खेल प्राधिकरण की क्षेत्रिय निदेशिका ललिता शर्मा ने साई कुुरक्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह वडै़च, वॉलीबॉल के प्रशिक्षक राहुल सांगवान के साथ-साथ खिलाडि़यों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

भारतीय खेल प्राधिकरण साई शाखा कुरुक्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह वडै़च ने साई कुरुक्षेत्र की इस बहुत बड़ी उपलब्धि पर भारतीय टीम के लिए चयनित खिलाडि़यों और प्रशिक्षक राहुल सांगवान शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की टीम ने 20 में से 5 खिलाडि़यों का साई कुरुक्षेत्र से चयन होना एक ऐतिहासिक क्षण है। यह पहली बार हुआ है कि देश की टीम में एक ही सेंटर से 5 खिलाडि़यों का एक साथ चयन हुआ हो। अब यह खिलाड़ी भुवनेश्वर में 14 अगस्त तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद भारतीय वॉलीबॉल टीम 15 से 20 अगस्त तक ईरान में होने वाली 18 वर्ष से कम आयु वर्ग वाली 14वीं एशियन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र साई सेंटर के खिलाड़ी लवी कुमार सेंटर, शेखर तुरण व दिग्विजय मिडिल ब्लॉकर, अभिषेक यूनिवर्सल तथा योगेश कुमार का लिब्रो के रुप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर साई के पूर्व प्रभारी गुरविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, सुदेश शर्मा, सुधीर दहिया, प्रवीण कुमार, राजवेंद्र कौर, अजायब सिंह, रामानुज व जमन बहादुर ने प्रशिक्षक राहुल सांगवान व खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Tags

Next Story