बड़ी खबर : यमुना नहर में नहाने गए युवकों पर हमला, पांच डूबे, रेस्क्यू जारी

बड़ी खबर : यमुना नहर में नहाने गए युवकों पर हमला, पांच डूबे, रेस्क्यू जारी
X
घटना की सूचना पर डीएसपी सुभाष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवकों की नहर में तलाश की जा रही है। किसी को भी बाहर नहीं निकाला गया।

रिभूमि न्यूज.यमुनानगर

जिले के बूडिया थाना क्षेत्र में यमुना नहर में नहाने गए युवकों पर 30 से 35 हमलावरों ने हमला बोल दिया। जिस कारण पांच युवक नहर में डूब गए। आरोपितों ने उनकी कार को भी तोड़ डाला। पांच युवकों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। भागते हुए एक युवक की टांग तोड़ दी। युवकों पर हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना की सूचना पर डीएसपी सुभाष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवकों की नहर में तलाश की जा रही है। किसी को भी बाहर नहीं निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक शांति कालोनी निवासी सुलेमान, अलाउदीन, साहिल, निखिल, सन्नी अमन कुमार, साहिल उर्फ डेढ़ा, ईशु, दीपक व शौकीन गर्मी के चलते पश्चिमी यमुना नहर के बूडिया घाट पर नहाने के लिए गए थे। इनमें से कोई नहर के अंदर नहा रहा था तो कोई नहाने की तैयारी में था। इसी दौरान घाट पर 30 से 35 युवक बाइकों पर सवार होकर आए। इन्होंने आते ही गाली गलाैच शुरू कर दी। उसके बाद लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष चलता रहा। आरोपितों की संख्या अधिक होने पर युवकों पर भारी पड़ गए। इसी दौरान वहां पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने भी युवकों को छुडवाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनको धमकी दी। जिस कारण सभी लोग शांत हो गए।

यह युवक डूबे नहर में

हमले के दौरान सुलेमान, अलाउदीन, साहिल, निखिल व सन्नी यमुना नहर में बह गए, जबकि अमन , साहिल उर्फ डेढ़ा, ईशु दीपक व शौकिन किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे। हमले में दीपक की टांग टूट गई।

पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

सुलेमान के पिता मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि वर्ष 2020 से सन्नी के साथ उनका विवाद चल रहा है। सन्नी ही हमलावरों को लेकर आया था। मामले की जांच कर रहे बूडिया थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि उनको सूचना मिली थी कि कुछ युवक नहर में डूब गए। मौके पर क्षतिग्रस्त कार मिली है। जिससे लग रहा है कि युवकों पर हमला किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Tags

Next Story