हरियाणा : Vaccine की दूसरी डोज लगवाने के डर से 50 हजार लोग लापता! घर-घर जाकर तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा : Vaccine की दूसरी डोज लगवाने के डर से 50 हजार लोग लापता! घर-घर जाकर तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग
X
अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक इन लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए लगातार फोन कर रहे हैं। साथ ही इन्हें मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। फिर भी कोई न कोई बहाना बनाकर ये लोग दूसरी डोज लगवाने से बच रहे हैं।

हरिभूमि न्यूज.अंबाला

अंबाला में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद 50 हजार से ज्यादा गायब हो गए हैं। दूसरी डोज लगाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों को घर-घर तलाश रही हैं। वैक्सीन का 100 फीसदी कार्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। लापता लोगों को फोन व मैसेज के जरिए दूसरी डोज लगवाने के लिए सूचना भेजी जा रही है। हालांकि इन लोगों कके लापता होने के पीछे पुख्ता वजह अभी तक सामने नहीं आ रही है। मगर वैक्सीन की वजह से होने वाली मामूली दिक्कताs से बचने के लिए ये लोग ऐसा कर रहे हैं। फिलहाल सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह की मानें तो दिसंबर के अंत तक सभी लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाने का काम पूरा हो जाएगा।

50672 को नहीं लगी दूसरी डोज

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड अनुसार अभी तक पहली डोज लगवाने के बाद 50672 गायब हो गए हैं। इन लोगों ने दूसरी डोज लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। रिकॉर्ड के अनुसार इनमें 26856 पुरुष व 23816 महिलाएं हैं। इनमें से 38 हजार से ज्यादा लोगों को कोविशील्ड की व 12589 को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज के बाद अब ये लोग सामने नहीं आ रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से इन लोगों को घर घर जाकर तलाशा जा रहा है। इनमें से कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है। इन्हें अभी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी इन लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए लगातार फोन कर रहे हैं। साथ ही इन्हें मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। फिर भी कोई न कोई बहाना बनाकर ये लोग दूसरी डोज लगवाने से बच रहे हैं।

अंबाला में अभी दो लोग पॉजिटिव, रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत

जिले में अभी कोरोना के दो ही मरीज हैं। इनमें एक चिकत्सिक व दूसरी उनकी पत्नी है। दोनों का गहन उपचार चल रहा है। यहां कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.31 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 611034 सैंपल लिए गए हैं। उधर कोविन पोर्टल के डाटा अनुसार अब तक जिले में कुल 15 लाख 98 हजार 539 लोगों को वैक्सीन लगाने का काम पूरा हो चुका है। नोडल ऑफिसर डाक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि 8 लाख 92 हजार 072 लोगों को पहली व 7 लाख 6 हजार 467 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का काम पूरा हो चुका है। नर्धिारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता से हो रहा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन करवाकर ही कोरोना संक्रमण के फैलाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।

शनिवार को 5190 लोगों को लगाई वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरी डोज के लिए घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत मौके पर ही जो लोग दूसरी डोज से रह गए हैं उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को जिलेभर में 5190 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। इसके लिए विभाग की ओर से कई सेंटर बनाए गए हैं। सभी सेंटरों पर पहचान के बाद लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

दिसंबर के अंत तक सबको दूसरी डोज

अभी 50 हजार से ज्यादा लोग दूसरी डोज से रह गए हैं। इन्हें दिसंबर के अंत तक दूसरी डोज लगा दी जाएगी। अभी तो फोन व मैसेज से इन्हें सूचना भेजी जा रही है। कुछ लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने से डर हैं। इससे डरने वाली कोई बात नहीं है। दूसरी डोज लगाने के बाद ही कोरोना से मुक्ति मिल पाएगी। जिले में पंद्रह लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसमें पहली व दूसरी डोज शामिल है। -डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला

फोटो संख्या 6

कैप्शन. सेंटर पर महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी।

Tags

Next Story