हरियाणा विधानसभा के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, स्पीकर की रिपोर्ट आनी बाकी

X
By - Chetan Verma |23 Aug 2020 9:37 PM IST
हरियाणा विधानसभा में मानसून (Monsoon) सत्र को ध्यान में रखते हुए रविवार को 300 से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों के टेस्ट कराए गए हैं। जिनमें से छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए रविवार को 300 से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों के टेस्ट (Test) कराए गए हैं। जिनमें से छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित काफी लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोविड को देखते हुए इस बार सभी विधायकों और विधान सभा स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया गया था। वही चंडीगढ़ में कोरोना टैस्ट की व्यवस्था एमएलए हास्टल और हरियाणा निवास में की गई है जहाँ सोमवार को भी अफसरों व विधायको के टेस्ट किए जाएंगें।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS